जालंधर ब्रीज: ‘अमृत सरोवर ’ मिशन के अंतर्गत ज़िले में बनाऐ जा रहे 75 छप्पड़ों की प्रगति का जायज़ा लेते हुए डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने आधिकारियों को आदेश दिए है कि इस प्रोजैक्ट को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण प्रक्रिया में और तेज़ी लाई जाए।
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इस प्रोजैक्ट को देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के मद्देनज़र मनाए जा रहे ‘आज़ादी का अमृत महाउत्सव ’ के अंतर्गत बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य मंतव्य नए जल स्रोत स्थापित कर धरती निचले पानी के गिर रहे स्तर को रोकना है। उन्होंने बताया कि हर सरोवर एक एकड़ क्षेत्रफल में 10,000 क्यूबिक मीटर पानी की सामर्थ्य वाला होगा। उन्होंने बताया कि यह पानी अनेकों मंतव्यों जिसमें सिंचाई, मछली पालन, सिंचाई और अन्य ज़रूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
डिप्टी कमिशनर ने गाँवों की पंचायतों को कहा कि इस प्रोजैक्ट की देखरेख और समय पर पूरा करने के लिए सुपरवाइज़र नामज़द किए जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से भी काम को सुचारू ढंग के साथ और समय पर पूरा करने के लिए आधिकारियों को नियुक्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर वाले स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस मौके स्वतंत्रता सैनानियों और उनके परिवारिक सदस्यों या सबंधित गाँव के बुज़ुर्ग व्यक्ति की मौजूदी में यादगारी पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ‘अमृत सरोवर ’ के निर्माण के लिए स्वतंत्रता सैनानियों और शहीदों के गाँवों को प्राथिकमता दी जाएगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित