जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पटियाला में झड़प होने की घटना को बहुत ही निंदनीय और दूर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस घटना की सबके द्वारा सख़्त शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों को कानून-व्यवस्था हर कीमत पर कायम रखने के साथ-साथ प्यार, अमन-शान्ति, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भावना की पुरानी परम्पराओं को बरकरार रखने की अपील की।
इस घटना पर गहरा दुख ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को संकट की घड़ी में संयम बरतने और पुलिस एवं सिविल प्रशासन को पूर्ण सहयोग और साथ देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी को भी राज्य में बहुत मेहनत कर कायम की गई अमन-शान्ति और सद्भावना को भंग करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।
इस दौरान भगवंत मान ने ट्वीट किया, ”पटियाला में झड़प होने की बहुत ही दूर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। मैंने डी.जी.पी. के साथ बात की और इलाके में शान्ति बहाल हो गई है। हम इन हालातों पर बारीकी से निगाह रखे हुए हैं और राज्य में किसी को भी कोई गड़बड़ नहीं करने दी जाएगी। पंजाब की अमन-शान्ति और सद्भावना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।”
अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भगवंत मान ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए जिससे हमारा शांतमयी माहौल खऱाब होता हो, क्योंकि हम सभी पंजाब को देश का सबसे शांतमयी, सद्भावना पूर्ण और खुशहाल राज्य बनाने के लिए नैतिक रूप से वचनबद्ध हैं।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित