जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कहा कि जिले में नौजवानों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए औद्योगिक ईकाईयों को प्रोत्साहित किया जाएगा और उन्हें यहां किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में राइट टू बिजनेस एक्ट-2020 के अंतर्गत जिला स्क्रूटनी कमेटी व पंजाब रेगुलेशन आफ वुड वक्र्स इंडस्ट्रीजज रुल्ज-2019 के अंतर्गत जिला स्तरीय कमेटी बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए औद्योगिक ईकाई मैसर्ज पारस रांगड़ा वुड प्रोडक्ट को पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट 2020 के अंतर्गत इन प्रिंसिपल अप्रूवल भी जारी की।
डिप्टी कमिश्नर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए जरुरी रेगुलेटरी क्लीयरेंस व लकड़ी आधारित उद्योग स्थापित करने वाली औद्योगिक इकाईयों को एन.ओ.सी. जारी करने का कार्य पहल के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में उद्योगों को प्रफुल्लित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे ताकि इस जिले में अधिक से अधिक औद्योगिक इकाईयां स्थापित की जा सके व जिले के लोगों को रोजगार मुहैया करवाया जा सके।
संदीप हंस ने कहा कि उद्योगपतियों को जिले में उद्योग स्थापित करने के लिए कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। इस बैठक में जी.एम. जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार, जिला टाऊन प्लानर गुरसेवक सिंह, वन विभाग से कुलराज सिंह व प्रदूषण नियंत्रण विभाग से एक्सियन श्री शिव कुमार भी मौजूद थे।

More Stories
मान सरकार द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए 123.28 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी
कुशल श्रमिकों की कमी और प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे का अभाव कंबाइन उद्योग को प्रभावित कर रहा है: परमजीत सिंह कैंथ
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार