जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहले से ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है। वे आज सिविल अस्पताल होशियारपुर के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर उनके साथ सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, एस.एम.ओ. डा. जसविंदर सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक थी।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने सहायक सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में इलाज करवाने आए लोगों की सुविधा को देखते हुए पर्ची काउंटर में वृद्धि की जाए ताकि लोगों को डाक्टर की पर्ची कटवाने के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
उन्होंने अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क दवाई देने की बात की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को टैस्टिंग सुविधा को और दुरुस्त बनाने के निर्देश भी दिए। इससे पहले उन्होंने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल मोहल्ला कमालपुर के गौरव का हालचाल जाना, जिस पर 21 अप्रैल को कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान थाना माडल टाऊन पुलिस को इस मामले में निष्पक्ष व जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए व कहा कि शहर में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी