जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नगर निगम होशियारपुर की कर्मचारी यूनियन की हर जायज मांग को पूरा करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वे आज नगर निगम होशियारपुर की समूह यूनियनों के आमंत्रण पर नगर निगम कार्यालय होशियारपुर में कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने डा. भीम राव अंबेदकर जी की तस्वीर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने काह कि बाबा साहिब डा. अंबेदकर की सोच पर पहरा देना आज के समय की मुख्य जरुरत है। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान नगर निगम की अलग- अलग कर्मचारी यूनियन की मांगों को गौर से सुना और विश्वास दिलाया कि सरकार कर्मचारी यूनियन की मांगों को लेकर बहुत गंभीर है और उनके हल के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में नगर निगम का बहुत अहम योगदान है, इस लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी एकजुट हो शहर के विकास में अपना बढ़चढ़ कर योगदान दें।
इस मौके पर सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान राजा हंस, कमल भट्टी ने कैबिनेट मंत्री को नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में लंबे समय से आउटसोर्स मुलाजिमों, सफाई सेवकों, सीवरमैनों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। ब्रम शंकर जिंपा ने विश्वास दिलाया कि इन मांगों को वे मुख्य मंत्री व संबंधित विभाग के मंत्री के ध्यान में लाएंगें। उन्होंने कहा कि होशियारपुर व नगर निगम के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर अजय मोहन बब्बी, पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान, कमल भट्टी, पार्षद जसपाल चेची के अलावा माली यूनियन, ड्राइवर यूनियन, ट्यूबवैल आपरेटर यूनियन, बेलदार यूनियन, वाटर सप्लाई मैंटीनेंस, इलेक्ट्रीशियन यूनियन, सीवरमैन यूनियन, फायर ब्रिगेड यूूनियन, दफ्तरी सेवादार यूनियन व दफ्तरी क्लर्क यूनियन के सदस्य भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित