जालंधर ब्रीज: पंजाब के नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने पंजाब सिविल सचिवालय में आज पद संभाल लिया। पद संभालने के मौके पर डॉ. विजय कुमार के पारिवारिक सदस्यों के अलावा विधायक प्रिंसिपल बुध राम, अमन अरोड़ा, मनजीत सिंह बिलासपुर, गुरप्रीत सिंह बनांवाली, जगदीप कम्बोज़, कुलवंत सिंह पंडोरी, बलकार सिंह सिद्धू, गुरदित्त सिंह सेखों, नरिन्दर पाल सिंह सवना के अलावा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज कमल चौधरी, प्रमुख सचिव डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान आलोक शेखर, अमित कुमार आई.ए.एस., कुमार राहुल आई.ए.एस, भुपिन्दर सिंह आई.ए.एस के इलावा विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।
पद संभालने के उपरांत डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बढ़िया स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य के सबसे अहम विभाग के सुधार के लिए कभी भी रचनात्मक नीति नहीं अपनाई।
उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग की माँग करते हुये कहा कि हम सभी को मिल कर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरे देश में नंबर एक पर लाना है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का यह लक्ष्य है कि राज्य में डाक्टरी शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के लिए नीति लागू करेंगे।
उन्होंने डाक्टरों और पैरा मैडीकल स्टाफ को बिना किसी डर के अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने की भी अपील की

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष द्वारा मिजोरम के राज्यपाल को पुस्तकें भेंट
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन