November 5, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने नि:शुल्क कानूनी सहायता के प्रचार संबंधी प्रचार वैन को किया रवाना

Share news

जालंधर ब्रीज: सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता व 14 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार संबंधी ट्रैवल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वैन 3 अप्रैल तक अलग-अलग गांवों व शहरी क्षेत्रों में नि: शुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालतों, स्थायी लोक अदालतों(जन उपयोगी सेवाएं) मेडिएशन व कंसलीएशन सैंटर का प्रचार करेगी।

इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायधीश कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आब्र्जवेशन होम, प्लेस आफ सेफ्टी, चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम व जुवेनाइल होम का दौरा किया गया। जिस दौरान उन्होंने बच्चों की समस्याओं को सुना व उनके खाने-पीने का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए व बच्चों को उनके अधिकारों, नि:शुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरुक किया और अथारिटी की ओर से केसों में नियुक्त किए पैनल एडवोकेटों की कारगुजारी से बारे में पूछा।

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने 21 मार्च को नशा मुक्ति व पुर्नवास केंद्र होशियारपुर का भी दौरा किया। उन्होंने नशे से पीडि़त व्यक्तियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की व उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केंद्र के इंचार्ज को यहां आने वाले नशे से पीडि़त  नौजवानों को उत्साहित करने व उन्हें नशा छोडऩे के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के किसी सदस्य की कोविड-19 के कारण मौत हुई है, उनके परिजनों को 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया सहायता दी जा रही है। इस मौके पर उनके साथ ट्रेनी जज केशव अग्निहोत्री, स्टाफ सदस्य, पी.एल.वी पवन कुमार, सुपरिडैंट आब्र्जवेशन होम नरेश कुमार, रीना रानी भी मौजूद थे।


Share news

You may have missed