जालंधर ब्रीज: जिला पुलिस होशियारपुर की ओर से पुलिस लाईन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान एस.एस.पी होशियारपुर ध्रुमन एच. निंबाले की धर्मपत्नी श्रीमती स्वेता निंबाले, डी.एस.पी(मुख्यालय) नवनीत कौर गिल विशेष तौर पर मौजूद थी। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ उनके रोगों के कारण जिंदगी में आने वाले स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर महिला पुलिस कर्मचारियों को माहवारी से होने वाली महिलाओं की बीमारियों से मुक्ति के प्रतीक अलग-अलग रंगों के गुब्बारे हवा में छोड़े गए।
स्वेता निंबाले ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य संबंधी आने वाली समस्याओं के बारे में व खुद के तंदुरुस्त रख बीमारियों से बचने के बारे में जागरुक किया। इस दौरान इन बीमारियों से अपना बचाव कर कैसे तंदुरुस्त रह सकते हैं, कौन-कौन से ढंग तरीके अपना कर खुद को व अपने परिवार को फिट रख सकते हैं आदि विषयों के बारे में भी जागरुक किया गया। उन्होंने कहा कि यदि खुद को तंदुरुस्त रखेंगे तभी तंदुरुस्त समाज की सृजना हो सकती है व बीमारियों से बचा जा सकता है।

More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की