जालंधर ब्रीज: ज़िला चुनाव अधिकारी -कम -डिप्टी कमिशनर दीप्ति उप्पल ने बताया कि विधान सभा चुनाव सम्बन्धित नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके पहले दिन चार विधान सभा हलको सुल्तानपुर लोधी,फगवाड़ा,भुलत्थ और कपूरथला में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाख़िल नहीं किया। नामांकन पत्र सम्बन्धित रिटर्निग अधिकारी के दफ़्तर में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक जमा करवाए जा सकते है। उन्होंने बताया कि तारीख़ 26 जनवरी, 2022 नैगोशीएबल इंस्ट्रूमैंट्स एक्ट 1881 अधीन छुट्टी वाला दिन है, जिस कारण इस दिन नामांकन पत्र नहीं प्राप्त किये जाएंगे।

More Stories
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत
अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार