जालंधर ब्रीज: युवा पीढ़ी को वोट डालने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सर्व नौजवान सभा रजि. फगवाड़ा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक समागम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र कपूरथला के सहयोग से स्थानीय नगर सुधार ट्रस्ट के प्रांगण में किया गया।
सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित समागम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि डी.एस.पी. फगवाड़ा अछरू शर्मा शामिल हुए जबकि विशेष अतिथि के रूप में ई.टी.ओ. अशोक कुमार व साहित्यकार गुरमीत सिंह पलाही मौजूद थे। समागम के दौरान अपने विचार प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि डी.एस.पी. शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान में 18 वर्ष से अधिक आयु के मानसिक तौर पर स्वस्थ प्रत्येक नागरिक को वोट डालने का अधिकार प्राप्त है, इसलिए सभी को अपने इस अधिकार का प्रयोग बिना किसी डर, भय, दबाव, लालच से किन्तु अवश्य करना चाहिए तभी देश का लोकतांत्रिक ढांचा स्वस्थ रह सकता है।
ई.टी.ओ. अशोक कुमार ने भी कहा कि युवा वर्ग को वोट के अधिकार का प्रयोग अपना कत्र्वय मान कर करनी चाहिए। वोट डालते समय प्रत्याशी के चरित्र को खास तौर पर ध्यान में रखा जाना चाहिए तभी एक स्वच्छ छवि के अच्छे जनप्रतिनिधि को चुना जा सकता है। इस दौरान साहित्यकार गुरमीत पलाही ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है और इसके संविधान में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार पसंद न भी हो तो नोटा का बटन दबा कर अपनी भावना को प्रकट करना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र की तरफ से पहुँचे ईशान गोगना ने भी अपने विचार रखे। सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया तथा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। सभा की तरफ से मुख्य अतिथि को समृति चिह्न भेंट करके सम्मानित भी किया गया।
मंच संचालन लैक्चरर हरजिन्द्र गोगना ने किया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह राय, सुखजीत कौर, गुरप्रीत कौर, जगजीत सेठ, रमन नेहरा, गुरदीप सिंह तुली, नरिन्द्र सैनी, तीशा, इंस्पेक्टर एक्साईज अरुण जैन, पूनम पासी, सोनाली, मीनाक्षी, अनु, निशा, उपिन्दर कौर, जूही, पलक, हरप्रीत, गुंजा, पूजा, रिम्पी, कंचन, हरप्रीत, निशु, मनीषा आदि उपस्थित थे।


More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां