जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी साहिब की जयंती के शुभ अवसर ‘गुरु पर्व’ के मौके पर हर साल 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाए जाने के किए गए बड़े एलान का भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने स्वागत किया है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि साहिबजादा जोरावर सिंह जी व साहिबजादा फ़तेह सिंह जी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर पुत्र थे। दोनों साहिबजादों ने धर्म के लिए अपना बलिदान देकर विश्व में ऐसी मिसाल कायम की जिसका आज तक कोई सानी पैदा नहीं हुआ। उनकी इस बहादुरी के कारण समाज से ऐसा परिवर्तन आया कि समाज के सभी लोगों ने जागृत होकर पंजाबियों ने इकट्ठे होकर मुगल सम्राज्य के जुल्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी और उसे उखाड़ फैंका।
उन्होंने कहा कि साहिबे कमाल ने अपना व अपने परिवार का सारा जीवन धर्म व मनुष्यता को बचाने के लिए न्यौछावर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा ‘वीर बाल दिवस’ मनाने का किया गया ऐलान साहिब कमाल के साहिबजादों के साहस और न्याय की खोज के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने देश व धर्म की रक्षा की खातिर अपनी व अपने पंज प्यारों की भी शहादत दी थी।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान