जालंधर ब्रीज: नवजोत सिंह रविवार को विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के हक में रैली करने के लिए फगवाड़ा आए। फगवाड़ा पहुंचने पर विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में समूह कांग्रेसियों ने उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान भारी संख्या में एकत्रित पार्टी वर्करों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, नवजोत सिंह सिद्धू जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
फगवाड़ा कांग्रेस के नेताओं से मिलने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू विधायक धालीवाल के साथ कार में बैठकर रैली स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक धालीवाल के हक में चुनावी रैली करते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। नवजोत सिंह सिद्धू की फगवाड़ा की अनाज मंडी में रखी गई चुनावी रैली को सफल बनाने में विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की अहम भूमिका रही। पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जैसे ही फगवाड़ा पहुंचे तो विधायक और उनके समर्थकाें ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित