जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने म्यूंसीपल कारपोरेशन यू.टी. चंडीगढ़ की 24 दिसंबर, 2021 (शुक्रवार) को होने जा रहे आम चुनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार के यू. टी., चंडीगढ़ में स्थित सरकारी दफ़्तरों, बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया है। इस सम्बन्धी अधिसूचना जारी की गई है।
पंजाब सरकार के परसोनल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी यू.टी. चंडीगढ़ का वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी दफ़्तरों, बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में काम करता है तो वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके सम्बन्धी अथॉरिटी से 24 दिसंबर, 2021 (शुक्रवार) की विशेष छुट्टी ले सकेगा। यह छुट्टी अधिकारी या कर्मचारियों के छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जायेगी।

More Stories
मोदी सरकार की त्वरित कार्रवाई से किसानों को बड़ी राहत: परमजीत कैंथ
महात्मा हंसराज जयंती पर मेहर चंद पॉलिटेक्निक में भव्य टेक्नो फेस्ट का आयोजन
जनगणना 2027: हरियाणा सचिवालय में राज्य के अधिकारियों के लिए स्वगणना कार्यशाला का आयोजन