जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर आफ पुलिस जगमोहन सिंह ने आज लोगों को’ग्रीन वारियर’बनने का न्योता दिया जिससे जालंधर शहर को साफ़ -सुथरा, हरा -भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। डी.सी.पी. ने आकाश इंस्टीट्यूट की तरफ से लाजपत नगर में आज पौधे लगाने के अभियान का आग़ाज़ करते हुए शहर में हरियाली को और बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि वातावरण की संभाल के लिए सांझे प्रयत्न करना समय की मुख्य माँग है और इस उदेशय के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएं।
उन्होंने कहा कि शहर में हरियाली के घेरे को बढाने के लिए लोगों को पौधे लाने के अभियान में शामिल होना चाहिए, जिसमें हर क्षेत्र के निवासियों को बनता योगदान देकर हरा -भरा और प्रदूषण मुक्त जालंधर यकीनी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड -19 कारण मौजूदा स्वास्थ्य संकट के समय हरियाली, पौधों और वृक्षों का अपना महत्व है क्योंकि इनके द्वारा सेहतमंद वातावरण को अमली रूप दिया जा सकता है।
डी.सी.पी. ने कहा कि अच्छे वातावरण के साथ साफ़ –सुथरी हवा,पानी लोगों को मुहैया हो सकता है और यह काम सभी के सांझे कोशिशों और ज़िम्मेदारी की भावना से ही पूरा किया किया जा सकता है। लोगों को हरियाली बढाने के यत्नों दौरान हर संभव मदद का भरोसा देते हुए डी.सी.पी. जगमोहन सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने -अपने घरों, स्थानों आदि में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिएं।
आकाश इंस्टीट्यूट की तरफ से किये जा रहे अलग -अलग कामों की प्रशंसा करते हुए डी.सी.पी. ने कहा कि अच्छे वातावरण, आस-पास साफ़ -सुथरे सम्बन्धित अधिक से अधिक जागरूकता फैलानी चाहिए क्योंकि युवाओं के साथ इस अभियान को बड़े स्तर पर कामयाब किया जा सकता है। इससे पहले ब्रांच मैनेजर विवेक भदौरिया और अकादमिक हैड राहुल त्यागी और दूसरे सदस्यों ने डी.सी.पी. का स्वागत किया।



More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित