
जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों व विपक्षी नेताओं द्वारा की जा रही फ्री की घोषणाओं के चलते प्रदेश की जनता का झुकाव व विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर दृढ़ हो गया है। पंजाब की जनता के इस दृढ़ विश्वास को देख कर आगामी वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बननी लगभग तय हो चुकी है। जिसे देख कर कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों के चेहरे मुरझा गए हैं और यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पंजाब की जनता ने इस बार प्रदेश में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने देश की जनता के साथ जो वादे किए थे, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगभग पूरा किया है। गुप्ता ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब का चौतरफा विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री, उनके प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री आपस में एहम, सत्ता व रुतबे की लड़ाई लड़ रहे हैं। सभी में अपने-आप को एक-दुसरे से बड़ा दिखाने की होड़ लगी हुई है। नवजोत सिद्धू तो खुद को अभी से हाई-कमान से ऊपर मान कर खुद को प्रदेश का मुख्यमंत्री समझ रहे हैं और हाई-कमान द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार ना घोषित किए जाने या ना बनाए जाने की सूरत में पार्टी हाई-कमान को ही चैलेन्ज कर रहे हैं। जीवन गुप्ता ने कहा कि ऐसा व्यक्ति किसी का भी नहीं हो सकता जो सिर्फ अपने फ़ायदे के लिए किसी को भी ब्लैकमेल करे।
जीवन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्ट कांग्रेस को वोट देकर पछता रही है, जिसने जनता के साथ-साथ पंजाब को भी तबाह कर दिया है। राज्य की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की कानून-व्यस्व्था बद से बदतर हो चुकी है। प्रदेश के शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी, व्यापारी, मजदूर, किसान, सरकारी कर्मचारी, यहाँ तक कि सैक्टरेट के कर्मी आदि सभी अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस सरकार के विरुद्ध सड़कों पर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदेश का शासन राम-भरोसे चल रहा है। ऐसे में राज्य के गृहमंत्री रोज़ाना पुलिस अधिकारीयों के यहाँ से वहां तबादले कर रहे हैं। चुनाव के चलते सभी मुख्यमंत्री चन्नी व अन्य सभी मंत्री जनता को लोलीपॉप देने में लगे हैं। जनता कांग्रेस के भ्रष्ट शासन से तंग आ चुकी है और पंजाब में सत्ता-परिवर्तन के लिए ठान चुकी है। इसलिए वो पंजाब में भी केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की तरह पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्प कर चुकी है। ताकि राज्य में डबल इंजन लगी सरकार पंजाब का व पंजाब के लोगों का विकास कर सके।
More Stories
नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से करे काम : आशिका जैन
सी.एम.दी योगशाला’,19 जून को पी.ए.पी में राज्य स्तरीय ‘पंजाब योग समागम 2025’ की मेजबानी करेगा जालंधर
पंजाब में 8 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़; दो गिरफ्तार