जालंधर ब्रीज: राज्य में मज़दूरों के सशक्तिकरण और उनकी भलाई को यकीनी बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान किया है कि 2022-23 के लिए राज्य खरीद एजेंसियों के काम के लिए लेबर प्रत्यक्ष तौर पर वर्कर मैनेजमेंट (मज़दूर प्रबंधन कमेटियां) कमेटियों से माँगी जा सकती है। इसका भुगतान भी सीधा उनको किया जायेगा।
मुख्यमंत्री चन्नी ने आगे कहा कि 2022-23 के लिए राज्य खरीद एजेंसियों के लेबर काम के अवार्ड के लिए नीति में ज़रूरी उपबंध शामिल किये गए हैं और राज्य भर की वर्कर मैनेजमेंट कमेटियां वैबसाईट https://eproc.punjab.gov.in के द्वारा लेबर काम के अवार्ड के लिए 23 दिसंबर, 2021 तक प्रत्यक्ष तौर पर आवेदन कर सकती हैं।

More Stories
माँ बगलामुखी छप्पन भोग महोत्सव का आमंत्रण देने पहुंचे प्रबंधक: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर को सौंपा निमंत्रण पत्र
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में निकाली मौन यात्रा
आयकर विभाग, मुंबई ने खेल कोटे के तहत पंजाब के 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्त किया