
जालंधर ब्रीज: पंजाब के परिवहन मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने आज बरनाला बस स्टैंड और पी.आर.टी.सी. वर्कशॉप की अचानक चैकिंग की। इस दौरान उन्होंने जहाँ पेश मुश्किलों बारे सवारियों के साथ बातचीत की, वहीं सफ़ाई प्रबंधों का जायज़ा लिया और मुलाजिमों की मुश्किलें भी सुनीं। राजा वड़िंग ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बरनाला बस अड्डे की साफ़-सफ़ाई के पुख़्ता प्रबंधों और अधिक बेहतरी के लिए हिदायत की।
इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री ने बताया कि कुल 2.5 करोड़ रुपए के साथ बरनाला के बस अड्डे को नया रूप प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा 1.5 करोड़ रुपए और नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा 1 करोड़ रुपए ख़र्च कर बस अड्डे केे नवीनीकरण का कार्य सम्पन्न किया जायेगा। नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री मक्खन शर्मा के हवाले से उन्होंने बताया कि बस अड्डे के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपए के टैंडर लगाए गए हैं और जल्द ही काम शुरू कर दिया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने बस अड्डे पर बैठीं बुज़ुर्ग महिलाओं के साथ बातचीत करके उनको सफ़र दौरान आतीं समस्याओं बारे भी जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कुमार सौरभ राज, सीनियर पुलिस कप्तान अलका मीना, एस.डी.एम. वरजीत वालिया, चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मक्खन शर्मा, आर.टी.ए. करणबीर सिंह छीना, जी.एम. पी.आर.टी.सी. एम.पी. सिंह भी मौजूद थे।
More Stories
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
दिल्ली-हरियाणा के सीएम के दौरे से माहौल हुआ और मजबूत: जीवन गुप्ता की जीत को लेकर जनता का मन पक्का – एन. के. वर्मा
ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रधानमंत्री अपना प्रभाव-प्रताप उपयोग करें- संत सीचेवाल