जालंधर ब्रीज: पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने सिंघू बॉर्डर में बीती सुबह घटी घटना के कारणों का गहराई से पता लगाने के लिए मौजूदा जज से जाँच करवाने की माँग की है। स. रंधावा ने कहा कि यह मामला बहुत संवेदनशील है जहाँ यह लोगों की धार्मिक आस्था से सम्बन्ध रखता है, वहीं काले कृषि कानूनों के खि़लाफ़ करीब एक साल से शांतमयी संघर्ष कर रहे किसानों के अक्स से भी सम्बन्ध रखता है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाएं भडक़ाने और किसान मोर्चे को बदनाम करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान करनी बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इस संघर्ष को कमज़ोर करने की कोशिशें पहले से ही की जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ख़ासकर हरियाणा पुलिस भी इस घटना से अपने आप को अलग नहीं कर सकती, क्योंकि कानून-व्यवस्था की जि़म्मेदारी सम्बन्धित राज्य सरकार की ही बनती है। हरियाणा पुलिस को पूरी तरह चौकस रहने पर सख़्त निगरानी सुनिश्चित बनाने पर ज़रूरत देते हुए स. रंधावा ने सवाल भी किया कि जहाँ बड़ी संख्या में लोग एकत्र हों और धार्मिक ग्रंथ भी सुशोभित हो वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध क्यों नहीं किए गए।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित