जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कम ज़िला चुनाव अधिकारी कपूरथला दीप्ति उप्पल ने आज विधान सभा मतदान 2022 के चलते भुलत्थ हलके के अलग -अलग पोलिंग बूथों का दौरा करके चुनाव तैयारियों की समीक्षा की ।
उन्होंने चुनाव स्टाफ़ सहित भुलत्थ हलके के सरकारी प्राइमरी स्कूल हमीरा में बनाऐ गए पोलिंग बूथोंऔर पास के बूथों में जा कर बूथ स्तर अधिकारियों के साथ बातचीत की।
ज़िला चुनाव अधिकारी ने कहा कि जिन बूथों पर 2 बी. ऐल.ओज महिलाएं है ,उन बूथों को महिला स्टाफ के लिए आरक्षित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव कमिशन और मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की तरफ से चयन स्टाफ़ के बारे में जारी की मोबायल ऐपलीकेशन आदि के बारे में बी.ऐल.ओ स्तर तक और ज्यादा प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने बूथ में बिजली, पीने वाले पानी, अंगहीनों के लिए विशेष रैम्प आदि यकीनी बनाने के भी निर्देश दिए।
इसके इलावा युवाओं को अधिक से अधिक वोटरों के तौर पर रजिस्टर्ड करने के बारे में उन्होंने कहा कि ज़िले में 18 -19 साल के युवाओं की वोट बनाने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाये।
उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाये। जिसके द्वारा लोग वोट नयी बनवाने,कटवाने या किसी अन्य शोध के लिए अप्लाई कर सकते है ।
कैप्शन -डिप्टी कमिश्नर -कम -ज़िला चुनाव अधिकारी दीप्ति उप्पल गाँव हमीरा में पोलिंग बूथ का जायज़ा लेते हुए।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित