जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि नये डी.जी.पी. की नियुक्ति कानून के अनुसार की जायेगी। राज्य सरकार ने 30 साल से अधिक सर्विस वाले सभी अफसरों का नाम केंद्र को भेज दिया है। मोरिंडा में एक समागम दौरान कर्ज माफी और लाल लकीर स्कीम के अंतर्गत ड्रोन मैपिंग की शुरूआत उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब डी.जी.पी. नियुक्त करने के लिए केन्द्र की तरफ से भेजे जाने वाले तीन अफसरों के पैनल का इन्तजार कर रही है।
स. चन्नी ने आगे कहा कि इसके बाद प्रदेस कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ राय करके डी.जी.पी. का नाम तय किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपना काम नेक नीति, समर्पण की भावना और इमानदारी के साथ कर रही है और सरकारी काम-काज में पारदर्शिता को यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का काम प्रदेश कांग्रेस प्रधान देख रहे हैं और पार्टी और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के लिए समिति बनाई गई है।
58 साल से अधिक आयु के सरकारी कर्मचारियों को सेवामुक्त करने बारे पूछे सवाल के जवाब में स. चन्नी ने कहा कि कोई भी 58 साल से अधिक आयु का कर्मचारी सेवा में नहीं रहेगा और नौजवानों को रोजगार देकर उनकी जगह मौका दिया जायेगा।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित