जालंधर ब्रीज: आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष,एवं जालंधर शहर के पूर्व मेयर, राकेश राठौर, ने शिरोमणि अकाली दल (जालंधर शहरी जत्था) के महामंत्री, साहिब सिंह ढिल्लो, का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सिरोपा देकर और मुंह मीठा करवा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राकेश राठौर ने बताया कि साहिब सिंह ढिल्लों केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जन हितैषी व जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी जो कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है उसमें शामिल हुए हैं।
राकेश राठौर ने साहिब सिंह ढिल्लों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं।उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए। राठौर ने कहां की 2022 के चुनाव नजदीक हैं चुनावों को देखते हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके।
साहिब सिंह ढिल्लों ने प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर को विश्वास दिलाया कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और उसके द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों को लोगो तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से दिन रात एक करेंगे और पार्टी की सेवा के लिए तन मन धन से पूरा सहयोग करेंगे।इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित। भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा,के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, जिला सचिव, मनीष विज,जिला मीडिया इंचार्ज, अमित भाटिया, तजिंदर सिंह ढिलो,उपस्थित थे ।

More Stories
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार
फगवाड़ा के साथ लगते इन इलाकों में बुधवार रहेगी बिजली बंद
डी.सी. जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष