जालंधर ब्रीज: स. चरनजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित को लिखे अपने पत्र के द्वारा जानकारी दी कि 19 सितम्बर, 2021 को हुई कांग्रेस विधायक दल (सी.एल.पी.) की मीटिंग में, उनको पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। पंजाब के राज्यपाल श्री पुरोहित ने उनको बधाई दी और 20 सितम्बर, 2021 को सुबह 11 बजे पंजाब राज भवन में पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने का न्योता दिया।
श्री चन्नी के साथ सीनियर कांग्रेसी नेता श्री हरीश रावत, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान श्री. नवजोत सिद्धू, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, सुख सरकारिया और श्रीमती अरुणा चौधरी शामिल थे।

More Stories
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार
फगवाड़ा के साथ लगते इन इलाकों में बुधवार रहेगी बिजली बंद
डी.सी. जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष