जालंधर ब्रीज: पंजाब के राज्यपाल और यू.टी., चण्डीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने आज स. चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके स. सुखजिन्दर रंधावा और ओ.पी. सोनी ने मंत्री के तौर पर शपथ ली। इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी, पंजाब मामलों के इंचार्ज हरीश रावत, हरीश चौधरी, अजय माकन, पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्दर कौर भट्ठल, पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा, सुखविन्दर सिंह डैनी और संगत सिंह गिलजियां, पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर राणा के.पी. सिंह और पूर्व मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, बलबीर सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरमीत सिंह सोढी, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंगला, रजिया सुल्ताना, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत, संसद मैंबर प्रताप सिंह बाजवा, पीपीसीसी के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन महेन्दर सिंह के.पी., पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह के अलावा नये चुने गए मंत्रियों के पारिवारिक मैंबर भी उपस्थित थे।


More Stories
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार
फगवाड़ा के साथ लगते इन इलाकों में बुधवार रहेगी बिजली बंद
डी.सी. जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष