
जालंधर ब्रीज: एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, भारत में टीकाकरण कवरेज ने कल 68.75 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। पिछले 24 घंटों में 25,23,089 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 68.75 करोड़ (68,75,41,762) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 71,77,219 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 68.75 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 38,948 नए मामले सामने आए
सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.23 प्रतिशत हैं
भारत में वर्तमान में 4,04,874 सक्रिय मामले हैं
वर्तमान में रिकवरी दर 97.44 प्रतिशत है
पिछले 24 घंटों के दौरान 43,903 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,21,81,995 मरीज स्वस्थ हुए
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.58 प्रतिशत है; पिछले 73 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है
दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.76 प्रतिशत है,पिछले 7 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
अभी तक कुल 53.14 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
टीके की खुराकें | (6 सितंबर, 2021 तक) |
अब तक हुई आपूर्ति | 68,04,93,215 |
भेजे जाने को तैयार टीके | 1,44,80,110 |
शेष टीके | 5,08,76,490 |
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 68 करोड़ से अधिक (68,04,93,215) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त 1.44 करोड़(1,44,80,110) से अधिक खुराकें भेजे जाने के लिए तैयार हैं।
अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5.08 करोड़ से अधिक (5,08,76,490) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।
कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 68.75 करोड़ (68,75,41,762) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 71,77,219 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:
एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,03,60,825 |
दूसरी खुराक | 84,80,456 | |
एफएलडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,83,29,867 |
दूसरी खुराक | 1,35,76,562 | |
18-44 वर्ष आयु समूह | पहली खुराक | 27,17,37,284 |
दूसरी खुराक | 3,43,00,303 | |
45-59 वर्ष आयु समूह | पहली खुराक | 13,64,12,519 |
दूसरी खुराक | 5,80,07,647 | |
60 वर्ष से अधिक आयु | पहली खुराक | 8,95,41,322 |
दूसरी खुराक | 4,67,94,997 | |
कुल | 68,75,41,762 |
More Stories
मतदाता फोटो पहचान पत्रों की डिलीवरी तेज़ी से करेगा भारतीय चुनाव आयोग
प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री का वक्तव्य
प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की