जालंधर ब्रीज: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत फील्ड आऊटरीच ब्यूरो अमृतसर द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम की कड़ी में अमृतसर के टाऊन हॉल में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी के आज दूसरे दिन चित्रकला व गीत मुकाबले करवाये गये, जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया । नगर निगम आयुक्त मलविन्द्र सिंह जग्गी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में पंजाबियों ने भी बड़े स्तर पर कुर्बानियां दी हैं ऐसे में अपनी विरासत पर गर्व करते हुये उसे संजोये रखने की जरूरत है । एन.सी.सी. की फर्स्ट बटालियन के कैडिटों ने उन्हें सलामी दी I कैडिटों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना ।

इससे पहले आज सुबह “फिट इंडिया फ्रीडम रन” का आयोजन भी किया गया । नगर निगम के सहायक आयुक्त संदीप ऋषि ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर इस दौड़ को हरी झंडी दिखाई । यह दौड़ छरहटा चौक पर समाप्त हुई ।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि चित्र प्रदर्शनी के तीसरे व अंतिम दिन कल 25 अगस्त को केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा एन.सी.सी. के अधिकारी व कैडिट भी उपस्थित रहेंगे I


More Stories
सावधानी से चुने गए मरीजों में हिप रिप्लेसमेंट जीवनभर चल सकता है: प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार