जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार के प्रशासकीय सुधार और लोक शिकायतें मामले विभाग और ई -गवर्नेंस सोसायटी की तरफ से सेवा केन्द्रों में व्यापारियों की सुविधा के लिए दो अन्य सेवाओं का विस्तार किया गया है।
डिप्टी कमिश्नर कपूरथला दीप्ति उप्पल ने बताया कि ज़िले के 20 सेवा केन्द्रों में अब नए और रिन्यू व्यापारिक लायसैंस की सेवाएं भी शुरू कर दी गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सेवा केन्द्रों में लोगों को प्रशासकीय सेवाएं उचित ढंग से देने की वचनबद्धता के अंतर्गत पंजाब सरकार के नेतृत्व में स्थानीय सरकार विभाग की तरफ से दिए जाने वाले ट्रेड लायसैंस की सेवा भी अब ज़िले के सभी सेवा केंद्र में शुरू कर दी है। उन्होनें बताया कि अब व्यापारी अपना नया ट्रेड लायसैंस या रिन्यू करवाने के लिए अपने नजदीकी सेवा केंद्र के साथ संपर्क कर सकते है।
ज़िला ई गवर्नेंस को-आरडीनेटर चाणकिया ने बताया कि बी -टू -सी(बिज़नस टू सिटिजन) सर्विस के अंतर्गत सेवा केंद्र में आने वाले लाभपातरियों को फार्म ख़रीदने, फार्म भरने, फाइल तैयार करने, फोटो कापी, लेमिनेशन, रंगीन प्रिंट आउट, पैन कार्ड, टैन कार्ड, जी.एस.टी रजिस्ट्रेशन और डोर स्टैंप डिलीवरी की सुविधा भी दी जाती है।

More Stories
सावधानी से चुने गए मरीजों में हिप रिप्लेसमेंट जीवनभर चल सकता है: प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार