जालंधर ब्रीज: पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह ने कहा कि टोक्यो 2020 ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय हॉकी टीम, खासकर पंजाबी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम मॉस्को ओलम्पिक 1980 के बाद हॉकी में पदक हासिल कर लेंगे। स. सोढी ने आज राज्यभर में सेल्फी प्वाइंटों का उद्घाटन करने के साथ-साथ सैक्टर 78 के स्टेडियम में चल रहे मुकाबलों तक ओलम्पिक्स की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऐलईडी स्क्रीन का उद्घाटन किया।
राणा सोढी ने विश्वास ज़ाहिर किया कि वैश्विक मापदण्डों के मुताबिक सभी खिलाड़ी टोक्यो ओलम्पिक्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सभी खेल मुकाबलों में राज्य के खिलाड़ी कम-से-कम तीन या चार पदक ज़रूर जीतेंगे क्योंकि टोक्यो ओलम्पिक्स के लिए सबसे अधिक खिलाड़ी भेजने वाला पंजाब देश का दूसरा राज्य है। खेल मंत्री ने कहा कि हम जानते हैं कि हमारे खिलाड़ियों ने दिन-रात कड़ी मेहनत की है और वह ओलम्पिक में अपना सबसे बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। मंत्री ने आगे कहा कि ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने ओलम्पिक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। इस मकसद के लिए खेल विभाग की तरफ से सैक्टर-78, स्पोर्टस कंपलैक्स में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रशंसकों की तरफ से सभी ओलम्पिक खिलाड़ियों के प्रति अपना प्यार और स्नेह ज़ाहिर करने का यह एक सुनहरी अवसर है। इस सेल्फी प्वाइंट पर एक एलईडी स्क्रीन है, जिस पर ओलम्पिक-2020 के विभिन्न लाइव खेलों का प्रसारण किया जायेगा। उन्होंने मोहाली के लोगों से अपील की कि वह इस सेल्फी प्वाइंट पर आएं और हमारे ओलम्पिक खिलाड़ियों को उत्साहित करें।राणा सोढी ने दोहराया कि ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 2 करोड़ 25 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपए और काँस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि और बढ़िया सरकारी नौकरी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि खेल विभाग के प्रमुख सचिव श्री राज कमल चौधरी और खेल के डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा के नेतृत्व में तैयार की गई मोबाइल एप्लीकेशन “खेलो पंजाब के शुरू होने से राज्य के खिलाड़ी और उभर रहे खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्टर कर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय /राष्ट्रीय /राज्य लक्ष्यों की पहचान करने के साथ-साथ अपनी रूचि के अनुसार कोई भी खेल चुन सकेंगे।इस मौके पर खेल विभाग के डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा, ज्वाइंट डायरेक्टर श्री करतार सिंह, ऐक्सियन स्पोर्टस श्री संजय महाजन, डीएसओ मोहाली श्रीमती गुरदीप कौर और क्षेत्र के उभर रहे खिलाड़ी उपस्थित थे।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित