जालंधर ब्रीज: पंजाब के खेल और युवक सेवाओं बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज कुवैत शूटिंग फैडरेशन द्वारा करवाई गई एशियन ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप में वूमैन ट्रैप इवेंट में पहला स्थान हासिल करने के लिए निशानेबाज़ रिया राजेश्वरी कुमारी को बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि भारत के 24 सदस्यीय शूटिंग ग्रुप ने चार स्वर्ण, दो रजत और पाँच काँस्य पदक जीतकर मैडल सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि वूमैन ट्रैप में राजेश्वरी कुमारी ने 138 स्कोर के साथ जबरदस्त ढंग से जीत हासिल की। श्रेयासी सिंह ने इतने ही स्कोर के साथ काउंट-बैक के आधार पर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि मनीशा कीर 150 में से 136 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही। खेल मंत्री ने बताया कि भारतीय निशानेबाज़ों ने करनी सिंह शूटिंग रेंज, नयी दिल्ली से ऑनलाइन मुकाबले में हिस्सा लिया।
खेल मंत्री राणा सोढी ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में रिया को बनता सम्मान दिया जायेगा। जि़क्रयोग्य है कि ट्रैप शूटर रिया राजेश्वरी कुमारी पटियाला के शाही परिवार से सम्बन्ध रखती हैं। सीनियर इंडिया टीम की जर्सी पहनने वाली वह पटियाला रियासत की चौथी पीढ़ी में से है।
शॉटगन शूटर रणधीर सिंह की बेटी रिया, परिवार की पहली महिला है जो अंतरराष्ट्रीय खेल अखाड़े का हिस्सा बनी है। उसके पिता रणधीर सिंह ने रिकार्ड 31 सालों (1964-1994) के लिए देश की नुमायंदगी की और लगातार छह ओलम्पिक मुकाबलों में हिस्सा लेने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 1978 बैंकॉक एशियन खेल में भी स्वर्ण पदक जीता था।

More Stories
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक
हथियार तस्करी वाले माड्यूल से सम्बन्धित दो व्यक्ति 5 अति-आधुनिक पिस्तौलों समेत अमृतसर से गिरफ़्तार
पंजाब पुलिस ने पाक- आधारित माड्यूल का पर्दाफाश करके एक ओर आतंकवादी साजिश को किया नाकाम; आईडी और पिस्तौल समेत आरोपी गिरफ़्तार