जालंधर ब्रीज: पंजाब शहरी योजनाबंदी और विकास अथारिटी (पुड्डा) की तरफ से फरवरी महीने में प्रमुख जायदादों की ई-नीलामी करवाई जायेगी, जिसमें राज्य के विभिन्न शहरों में स्थित जायदादें खरीदने के लिए उपलब्ध होंगी। ई-नीलामी 5 फरवरी, 2021 को प्रातः काल 9.00 बजे शुरू होगी और 15 फरवरी, 2021 को बाद दोपहर 1.00 बजे समाप्त होगी।
पुड्डा के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया इस दौरान प्रमुख क्षेत्रों में स्थित रिहायशी प्लाटों, एससीओज़, दुकानों, बूथों आदि की ई-नीलामी की जायेगी। यह साईटें लुधियाना, पटियाला, जालंधर, बठिंडा, नाभा, कपूरथला, मुकेरियाँ, मानसा, अबोहर और मलोट में स्थित हैं। प्रमुख जायदादों को खरीदने का यह एक बढ़िया मौका है क्योंकि नीलामी वाली साईटें पहले से ही विकसित इलाकों में स्थित हैं।
उन्होंने आगे बताया कि फाईनल बोली की 25 फीसदी रकम की अदायगी करने पर साईटों का कब्जा सफल बोलीकारों को सौंपा जायेगा और अलाटियों को बकाया रकम किस्तों में 9.5 फीसदी सालाना ब्याज दर पर जमा करवानी पड़ेगी। साईटों का कब्जा जल्द देने साथ अलाटी जल्द से जल्द रिहायशी या व्यापारिक मंतव्य के लिए निर्माण शुरू कर सकेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि ई-नीलामी की शुरूआत से पहले जायदादों से सम्बन्धित विवरण जैसे आरक्षित कीमत, लोकेशन प्लान, भुगतान और अन्य नियम और शर्तें पोर्टल
www.puda.e-auctions.in पर डाल दिए जाएंगे।
ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक बोलीकारों को नीलामी पोर्टल पर साईन-अप करना होगा और यूज़र आईडी और पासवर्ड प्राप्त करना लाज़िमी होगा। बोलीकारों को नैट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/आरटीजीएस/एनईएफटी के जरिये रिफंडएबल/एडजस्टेबल योग्यता फीस जमा करवानी पड़ेगी।

More Stories
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर
युद्ध नशेयां विरुद्ध पंजाब को मजबूत, स्वस्थ और खुशहाल बनाने वाली क्रांति का नेतृत्व कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह