June 14, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब पुलिस ने 100 दिनों के दौरान नशा तस्करों की 78.52 करोड़ रुपए की जायदादें की फ्री़ज, 13.03 करोड़ रुपए की ड्रग मनी की बरामद

Share news

जालंधर ब्रीज:  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ ने ड्रग सिंडीकेटों को करारा वित्तीय झटका दिया है, जिसके अंतर्गत पंजाब पुलिस ने इस मुहिम के पहले 100 दिनों के दौरान 157 नशा तस्करों की 78. 52 करोड़ रुपए की ग़ैर- कानूनी तौर पर प्राप्त की जायदादों को फ्री़ज किया है और 13.03 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

1 मार्च, 2025 को इस नशा विरोधी मुहिम की शुरुआत के उपरांत पंजाब पुलिस द्वारा डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोज़मर्रा एक ही समय आपरेशन चलाए जा रहे हैं। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 48 बड़े हवाला संचालकों की गिरफ़्तारी से हवाला नैटवर्क को करारा झटका दिया गया है, जिसके नतीजे के तौर पर 13.03 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों की ग़ैर-कानूनी तौर पर हासिल की जायदादों को फ्री़ज करने और ड्रग मनी ज़ब्त करने से नशा तस्करों के आर्थिक ढांचे और उनके नैटवर्क को बड़ा झटका लगा है, जिससे उनके फंडिंग चैनल        प्रभावशाली ढंग से नष्ट हुए हैं और उनकी कार्यशीलता कम हो गई है।

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के 100 दिनों के विवरण सांझे करते हुये स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 9693 ऐफआईआरज़ दर्ज की हैं और 16,533 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है और उनके कब्ज़े में से 627 किलोग्राम हेरोइन, 252 किलोग्राम अफ़ीम, 15 टन भुक्की, 9 किलोग्राम चरस, 264 किलोग्राम गाँजा, 2.7 किलोग्राम आईसीइ, 2.6 किलोग्राम कोकीन और 26.51 लाख नशीली गोलियां/ कैपसूल बरामद किये गए हैं।

मुहिम के 100वें दिन के नतीजों के बारे जानकारी देते हुये स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने आज 127 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है और उनके कब्ज़े में से 4.1 किलो हेरोइन, 20 किलो भुक्की और 2.20 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

उन्होंने बताया कि 90 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1400 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 466 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके चलते राज्य भर में 99 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान 489 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की है।

इस दौरान पंजाब सरकार ने राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए तीन- आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी- एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) – लागू की है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर 46 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास सम्बन्धित इलाज के लिए प्रेरित किया है।


Share news

You may have missed