ए.डी.जी.पी.एम.एफ.फारूकी ने सेहतमंद रहने के लिए रोज़ाना योग अभ्यास करने का न्योता दिया
जालंधर ब्रीज: 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सम्बन्धित समागम ए.डी.जी.पी. स्टेट आर्म्ड पुलिस एम.एफ.फारूकी की अध्यक्षता में पी.ए.पी. कैंपस जालंधर में मनाया, जिसमें स्टेट आर्म्ड पुलिस के अलग- अलग रैंक के करीब 1100 पुलिस अधिकारी सहित परिवारिक सदस्यों के साथ शामिल हुए।
इस दौरान ए.डी.जी.पी. एम.एफ.फारूकी ने तंदरुस्त और ख़ुशहाल ज़िंदगी के लिए योग अभ्यास को अपने जीवन का अटूट अंग बनाने का न्योता दिया गया। उन्होंने बताया कि मन और शरीर जब एकसारता में आ जाते है तो परमात्मा से मिलाप होता है। उन्होंने बताया कि आज के भाग-दौड़ वाले युग में योग अभ्यास करने के साथ मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहता है। इस दौरान उन्होंने नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके योग अध्यापकों ने समागम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को योग अभ्यास के अलग- अलग आसन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान इन्दरबीर सिंह डी.आई.जी. प्रशासन पी.ए.पी.ने मुख्य मेहमान ए.डी.जी.पी. एम.एफ.फारूकी और योग दिवस में शिरकत करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का स्वागत किया।
इस समागम में मनजीत सिंह ए.आई.जी. ए.आर.पी., हरकमलप्रीत सिंह खख कमांडैंट 27वीं बटालियन पी.ए.पी., सुभाष चंद्र अरोड़ा डी.एस.पी. आर.टी.सी., दविन्दर सिंह सैनी डी.एस.पी.आर.टी.सी., परमिंदर कुमार, डी.एस.पी. 27वीं बटालियन पी.ए.पी., मनीष कुमार. डी.एस.पी. सिक्योरिटी, डा.प्रदीप कुमार पी.ए.पी. अस्पताल जालंधर, रमन शर्मा मैनेजर एच.डी.एफ.सी. बैंक विशेष तौर पर शामिल हुए।

More Stories
प्रतिस्पर्धा नहीं, पूरकता ही चिकित्सा का मूल सिद्धांत : प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह