जालंधर ब्रीज: युवा क्रिकेटर यश भाटिया ने अंडर-23 स्टेट ‘ए’ (एलीट ग्रुप) क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रन बनाने में तीसरा स्थान हासिल किया है। यश ने 7 मैचों में 517 रन बनाए और उनका औसत 86.17 का रहा। इसी के साथ वह दिल्ली की ओर से अंडर 23 वनडे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।
दिल्ली की टीम नॉकआउट चरण में प्रवेश नहीं कर पाई, जिसके कारण यश को केवल 7 लीग मैच खेलने का मौका मिला। जबकि पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले बल्लेबाजों ने 9-9 मैच खेले। इसके बावजूद यश ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी पहचान छोड़ी।
दिल्ली की घरेलू क्रिकेट में भी यश का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। एफसीआई (FCI) की ओर से खेलते हुए उन्होंने पिछले साल दिल्ली की घरेलू क्रिकेट में 1,000 से अधिक रन बनाए और लगातार दो सत्रों में 1,000+ रन का आंकड़ा पार किया।
टी-20 फॉर्मेट में भी यश भाटिया ने डीडीसीए टी-20 (2023-24) में वे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। वहीं, 2024-25 सत्र की डीडीसीए 40-ओवर लीग (प्रीमियर-1) में उन्होंने 11 मैचों में 747 रन बनाते हुए दूसरा सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

More Stories
फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी द्वारा पहला फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न
फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल: अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या विशेष संस्करण का आयोजन होगा
महिला क्रिकेट के सशक्तिकरण की दिशा में बीसीसीआई का एक ऐतिहासिक कदम