जालंधर ब्रीज: कमिश्नर नगर निगम अनुपम कलेर एवं उप मंडल मैजिस्ट्रेट मेजर डॉ इरविन कौर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों और निजी क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सरकारी, निजी और व्यापारिक जैसे कार्यस्थलों पर महिलाओं के यौन शोषण को रोकने के लिए एक्ट 2013 से संबंधित विभिन्न विभागों और प्राईवेट सैक्टरों में काम कर रहे महिलाओं को जागरूक किया गया।
कमिश्नर नगर निगम ने महिला अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी महिला चाहे वह सरकारी नौकरी करती हो या प्राइवेट नौकरी करती हो, यदि उसे कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार का शारीरिक शोषण हो रहा है तो वह अपनी शिकायत हेल्प लाइन नंबर 181 और ऑनलाइन ‘शी बॉक्स’ पर पर दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में शिकायत कमेटी की मीटिंग हर महीने के पहले बुधवार को दोपहर 12 बजे नगर निगम कपूरथला के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा डिप्टी डीए सनप्रीत कौर, सहायक सिविल सर्जन अनु शर्मा, सुपरडैंट जितिंदर मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर भजन सिंह और अन्य उपस्थित थे।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया