जालंधर ब्रीज: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) विरिंदरपाल सिंह बाजवा ने आज जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को ए.सी./डी.सी. बिल भुगतान कर उपयोगिता सर्टिफ़िकेट जमा करने का निर्देश दिया गया।
आज यहां जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स के मीटिंग हॉल में अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) ने कहा कि मुख्य सचिव पंजाब द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी विभाग में पैंडिंग एसी/डीसी बिलों का समय पर भुगतान करके विभाग को रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिया ताकि जिला कपूरथला से संबंधित पैंडिंग बिलों की रिपोर्ट समय पर पंजाब सरकार को सौंपी जा सके। इस अवसर पर डीडीपीओ सतीश कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी सुबेग सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित