जालंधर ब्रीज: स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा करते हुए कहा है कि आप अकालियों की पिटठू बन गई है, जिसने मुख्यमंत्री पर निराधार आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं।
उन्होंने अकालियों के लिए आम आदमी पार्टी के नए उभरकर आए प्यार पर भी हैरानी व्यक्त की है।
यहां जारी एक बयान में महिंद्रा ने हैरानी व्यक्त की है कि जिस आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने डरपोक होने का प्रमाण देते हुए मानहानि के मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया से बिना शर्त माफी मांगी थी, वही पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ इनके इशारों पर चल रही है।
मंत्री ने कहा कि जब से केजरीवाल ने एक मानहानि के मामले में मजीठिया से बिना शर्त माफी मांगकर अपने डरपोक होने का एक रिकॉर्ड बनाया था, तब से पंजाब की आम आदमी पार्टी लीडरशिप अपने नेता डरपोक होने का दाग धोने का प्रयास कर रही है। लेकिन इन लोगों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के रूप में एक गलत निशाना चुना है, क्योंकि उनका सम्मान इन सबसे ऊपर है।
उन्होंने आप नेताओं को याद दिलाया कि केजरीवाल के डरपोकता के विपरीत कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी कुर्सी को भी खतरे में डालते हुए, बड़े और हिम्मती फैसले लिए हैं।
उन्होंने कहा कि कैप्टन 1965 की जंग में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने के लिए एक बार फिर से भारतीय सेना में शामिल हुए थे, ऑपरेशन ब्लूस्टार के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए उन्होंने संसद से इस्तीफा दे दिया था और पंजाब के पानियों की रक्षा हेतु अपने मुख्यमंत्री पद को भी खतरे में डालते हुए 2004 में एक विशेष कानून बनाया था। उन्होंने आप नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने नेता की ऐसी एक भी उदाहरण बताएं।
मंत्री ने हैरानी व्यक्त की कि क्यों आप नेताओं ने अकालियों के खिलाफ किसानों के मुद्दे पर बोलना बंद कर दिया है, जो विवादपूर्ण खेती कानूनों को लागू करवाने के फैसले में हिस्सेदार हैं। उन्होंने आप नेताओं से सवाल किया कि क्या उनकी अकालियों के साथ किसी तरह की रजामंदी हो गई है या फिर आप के नेता अभी भी मजीठिया से डरते हैं।

More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू