March 1, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आत्मनिर्भर भारत के लिए बजट-2021 पर आज वेबिनार आयोजित

Share news

जालंधर ब्रीज: श्री अनुज चांडक, उप निदेशक (उत्तर- पश्चिम क्षेत्र), रीजनल आउटरीच ब्यूरो, चंडीगढ़ ने आज कहा कि केंद्रीय बजट 2021 -22 आत्मनिर्भर भारत के लिए एक विजन और कार्य योजना पेश करता है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देगा। उन्होंने यह बात पत्र सूचना कार्यालय तथा रीजनल आउटरीच ब्यूरो द्वारा “आत्मनिर्भर भारत के लिए बजट-2021” पर आयोजित एक वेबिनार के दौरान कही। श्री अनुज चांडक ने बजट में स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा क्षेत्र, विनिवेश रणनीति, कृषि क्षेत्र, सभी के लिए शिक्षा और समावेशी विकास के लिए विभिन्न प्रावधानों को संक्षेप में प्रस्तुत किया।

चंडीगढ़ से चार्टर्ड एकाउंटेंट, श्री परीक्षित अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान बजट दिखाता है कि  सरकार का ध्यान, कर प्रशासन में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर है। उन्होंने नवोदित उद्यमियों के लिए व्यवसाय करने में आसानी के लिए केंद्रीय बजट में प्रस्तावित विभिन्न संशोधनों को भी समझाया।  

टाइगर वेल्थ मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ के सीईओ और एमडी, श्री भावमित सिंह चंडोक, ने अपने विचार देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट संतुलित है और यह सरकार द्वारा कर दरों में बदलाव नहीं करने के साहसिक प्रयास को कर प्रशासन में नीतिगत स्थिरता को दर्शाता है। सत्र का समापन श्री गुरमीत सिंह, क्षेत्र प्रचार अधिकारी, फील्ड आउटरीच ब्यूरो, अमृतसर द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के साथ हुआ।  श्री हिमांशु पाठक, सहायक निदेशक, पत्र सूचना कार्यालय, चंडीगढ़ ने वेबिनार का संचालन किया। चंडीगढ़ क्षेत्र से सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अन्य अधिकारियों ने भी वेबिनार में भाग लिया।


Share news