जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत जनवरी महीने के दौरान रिश्वत के 9 अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेने वाले 12 मुलाजिमों और एक प्राईवेट व्यक्ति को रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के मुख्य डायरैक्टर-कम-डी.जी.पी श्री बी. के. उप्पल ने बताया कि ब्यूरो ने मौजूदा समय के दौरान सरकारी और अन्य क्षेत्रों में फैले भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हर संभव यत्न किये हैं। विजीलैंस अधिकारियों ने यह यकीनी बनाया है कि संदिग्ध व्यक्ति विभिन्न अदालतों में अदालती सजाओं से बच न सकें।
उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने के दौरान विभिन्न अदालतों में 9 विजीलैंस मामलों सम्बन्धी चालान पेश किये। इसी महीने भ्रष्टाचार सम्बन्धी 6 मामलों की पूरी जांच के लिए विजीलैंस जांचे भी दर्ज की गई। इसके इलावा मुकम्मल हुई 5 विजीलैंस जांचों के आधार पर मुकदमें भी दर्ज किये गए हैं।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित