जालंधर ब्रीज: जालंधर फगवाड़ा मार्ग पर स्तिथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने तब्लीगी ज़मात मरकज़ दिल्ली की तरह ही सभी नियमो और आदेशों की अवहेलना करते हुए अपने विश्ववविद्यालय के हॉस्टल में 2500 से ज्यादा छात्र छात्राओं को रोका हुआ है जो की एक गंभीर चिंतन का विषय है यह सारी बात पूर्व केन्द्रीय मंत्री दुवारा प्रधान मंत्री को पत्र लिख कर अवगत कराया गया है जैसे की कोरोना बीमारी एक बहुत बड़ी महामारी है जिसके लिए हमारे देश के प्रधान मंत्री दिन रात इस से लड़ने के लिए लगे हुए हैं और ऐसे मौके पर प्राइवेट संसथान दुवारा अपनी मर्ज़ी करना कितना सही है यह एक बहुत ही बचकाना हरकत है जिससे की पूरा दोआबा क्षेत्र मुश्किल में पढ़ सकता है इस मुद्दे को हलके में लेना प्रशासन के लिए सिरदर्द बन सकता है और हैरानी की बात तो यह है की यह यूनिवर्सिटी मोदी कैबिनेट में तैनात केन्द्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के अधीन आती है और इस पर उनके दुवारा प्रशासन को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी प्रबंधन के ऊपर कोई सख्त कार्यवाही करने के लिए न कोई बयान न ही कोई चिठ्ठी जारी की है इस सब से प्रधानमंत्री का ईमानदारी ,कठोर और हर आदमी के लिए एक जैसा कानून वाली छवि को ठेस पहुंचाई जा रही है अब देखना होगा इस पत्र पर क्या प्रधान मंत्री कार्यालय लवली यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर करेगा कोई कार्यवाही ?


More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान