जालंधर ब्रीज: कोविड -19 की महामारी से स्कूलों के विद्यार्थियों को बचाने के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने स्कूल मुखियों को सख़्त दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
सिंगला ने कहा कि 2 अगस्त से सरकारी, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और ग़ैर सहायता प्राप्त स्कूल पूरी तरह खोल दिए गए हैं, इस कारण कोविड 19 की स्थिति से निपटने के लिये और इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए श्री सिंगला ने नये सिरे से हिदायतें जारी की हैं। सिंगला ने पाँचवी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं की क्लासें रोज़ाना लगाने के लिए कहा है जिससे बोर्ड की इन क्लासों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई को उचित ढंग से यकीनी बनाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की अधिक संख्या और कमरों की कमी वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को अलग-अलग तौर पर बुलाने के लिए स्कूल मुखियों को छूट दी है।
कैबिनेट मंत्री ने अपने निर्देशों में कहा है कि नॉन बोर्ड क्लासों के विद्यार्थियों की हाजिऱी के सम्बन्ध में कमरों की उपलब्धता के अनुसार स्कूल प्रमुख अपने हिसाब से फ़ैसला लेंगे। इस सम्बन्ध में विद्यार्थियों को अलग तौर पर भी बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक कमरे में 25 से 30 विद्यार्थियों को ही उचित दूरी पर बिठाया जाये और एक बैंच पर केवल एक विद्यार्थी ही बैठे। उन्होंने कोविड -19 की जारी हुई हिदायतों की पालना करने और विद्यार्थियों में आपसी दूरी बनाने को यकीनी बनाने के लिए सुबह की सभा से भी छूट देने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा