जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज राजस्व हलका गौराया, जिला जालंधर में तैनात पटवारी विपन कुमार को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को शिकायतकर्ता चरनजीत सिंह की शिकायत पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी की तरफ से जमीन के तबादले का इंतकाल दर्ज करने के बदले 15,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है।
विजीलैंस की टीम द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग -अलग धाराओं के अंतर्गत जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

More Stories
सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा