
जालंधर ब्रीज:(रवि) पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सिटी पुलिस थाना जि़ला होशियारपुर में तैनात ए.एस.आई. दविन्दर कुमार को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता दीपक नखवाल निवासी समिति बाज़ार, होशियारपुर की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी लॉटरी की दुकान पर काम करते कर्मचारी को पुलिस हिरासत में से रिहा करने के बदले उक्त ए.एस.आई द्वारा 4,000 रुपए की माँग की गई है।
विजीलैंस ने शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।
इस शिकायत की करवाई के लिए एसएसपी विजीलैंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों जालंधर द्वारा डीएसपी निरंजन सिंह की अगुवाई में जालंधर यूनिट से इंस्पेक्टर राजविंदर कौर,सब इंस्पेक्टर गुरबक्श सिंह, ए.एस.आई. जगरूप सिंह, ए.एस.आई गुरजीत सिंह ,ए.एस.आई. रंजीत सिंह आदि अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी