जालंधर ब्रीज: कफ्र्यू के दौरान गरीब परिवारों को ज़रूरी वस्तुएँ मुहैया करवाने के मद्देनजऱ पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (वी.बी.) ने सोमवार को जि़ला जालंधर के शाहकोट में 100 गरीब परिवारों को 100 पैकेट राशन बाँटा। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए वी.बी. के एक प्रवक्ता ने बताया कि एसएसपी वी.बी. जालंधर रेंज दलजिन्दर सिंह ढिल्लों की निगरानी अधीन विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारियों ने गरीबी रेखा से नीचे रह रहे 100 परिवारों को 10 दिनों के लिए बरतने के लिए ज़रुरी राशन के 100 पैकेट बाँटे हैं। कफ्र्यू के दौरान, जालंधर रेंज की वी.बी. टीम ने उन लोगों को राशन /किराने का सामान बाँटा जिनको भोजन की सख्त ज़रूरत थी और मूल्यांकन के उपरांत 50 अन्य परिवारों को राशन मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि विजीलैंस ब्यूरो के सभी अधिकारी और कर्मचारी पहले ही अपना एक दिन का वेतन पंजाब मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दान कर चुके हैं।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां