जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान ज़िला फरीदकोट की तहसील जैतो के नायब तहसीलदार के रीडर राकेश कुमार के विरुद्ध 50,000 रुपए रिश्वत मांगने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।
यह प्रगटावा करते हुये आज यहाँ विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी के खि़लाफ़ यह मुकदमा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पोर्टल पर गाँव मत्ता, तहसील जैतो के निवासी सुखदेव सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई आनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी ज़मीन के इंतकाल के लिए जैतो के नायब तहसीलदार को एक साल पहले आवेदन दे दिया था, जो कि अभी तक लंबित है। इसके बारे जब वह उक्त राजस्व अधिकारी को मिला तो उसने शिकायतकर्ता की ज़मीन का मौका देखने की ख़ातिर तारीख़ लेने के लिए अपने रीडर के साथ संपर्क करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि जब उसने राकेश कुमार के साथ संपर्क तो उसने उसकी ज़मीन का दौरा करने और ज़मीन का इंतकाल उसके नाम पर दर्ज करने के बदले एक लाख रुपए रिश्वत की माँग की थी। उसने आगे बताया कि बार-बार विनती करने पर सौदा 50,000 रुपए में तय हुआ, जिसमें से राकेश कुमार ने 30,000 रुपए तहसीलदार के लिए और 20,000 रुपए अपने ली माँगे। शिकायतकर्ता ने उक्त रीडर के साथ रिश्वत देने के बारे हुई बातचीत रिकार्ड कर ली जो उसने सबूत के तौर पर ब्यूरो को सौंप दी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के दौरान यह सिद्ध हुआ कि मुलजिम रीडर ने उपरोक्त मकसद के लिए शिकायतकर्ता से तहसीलदार के लिए 30,000 रुपए और अपने के लिए 20,000 रुपए की रिश्वत की माँग की है। इसके बाद मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर रेंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विजीलैंस की तरफ से मुलजिम की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जिनको जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा और जांच के दौरान सम्बन्धित नायब तहसीलदार की भूमिका की भी जांच की जायेगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित