जालंधर ब्रीज:प्रदेश लोक सभा ऑफिस इंचार्ज एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने आज पूरे प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से निवेदन करते हुए कहा कि भाजपा पूरे पंजाब प्रदेश में सभी बूथों पर 26 मई दिन रविवार को महा संपर्क अभियान चलाएगी जिस पर सभी बूथों की टोलियां अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर अपने-अपने क्षेत्र के लोकसभा उम्मीदवार का प्रचार एवं प्रसार करेंगे और यह महासंपर्क अभियान जिला स्तर मंडल स्तर शक्ति केंद्र स्तर और बूथ स्तर पर मनाया जाएगा जिसमें भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मंडलों के पदाधिकारी वार्ड स्तर के पदाधिकारी शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा के सभी जिला अध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे की सभी जिलों में यह अभियान बूथों पर अच्छी तरह से चलाया जाए और बूथ का कोई भी घर इस महा संपर्क अभियान में छूटे नहीं।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित