जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के अंतर्गत एस. डी. एम. दफ्तर, ज़िला रायकोट, लुधियाना में तैनात स्टेनो जतिन्दर सिंह को 24,06,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष के तहत गिरफ़्तार किया है।
आज यहाँ यह जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी गाँव सुखाना, तहसील रायकोट, ज़िला लुधियाना के एक निवासी की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि एस. डी. एम. रायकोट और उसका स्टेनो जतिन्दर सिंह, निवासी गाँव नूरपुरा, तहसील जगराओं, आम लोगों के सरकारी काम करने के बदले लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इस जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुये विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने मुलजिम स्टेनो जतिन्दर सिंह से पूछताछ की और उसके दफ़्तर की तलाशी के दौरान एक अलमारी में से 24 लाख 6 हज़ार रुपए की नकदी बरामद हुई। मुलजिम इस नकदी का ब्यौरा बताने में असफल रहा और विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसको गिरफ़्तार कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में केस दर्ज किया गया है और इस केस की आगे जांच जारी है।

More Stories
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया