जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज पीएसपीसीएल अलावलपुर, जालंधर जिले के जूनियर इंजीनियर शाम सिंह को बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगाने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तरलोचन सिंह निवासी गाँव सरमस्तपुर, जि़ला जालंधर की शिकायत पर आरोपी शाम सिंह जे.ई. को गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि वह एक छोटा किसान है और उसने अपने ट्यूबवैल के लिए खेती वाली बिजली आपूर्ति वाले व्यक्तिगत ट्रांसफॉर्मर के लिए अजऱ्ी दी हुई है।
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि जे.ई. ने पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा उसे ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया काम पहले ही पूरा कर लिया था, परन्तु उसने 15,000 रुपए रिश्वत की माँग की और सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी को शिकायतकर्ता से 10,000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में उसकी जेब से रिश्वत की राशि बरामद की गई।उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना विजीलैंस ब्यूरो जालंधर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्यवाही जारी है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित