जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो (डीबीईई) दफ़्तर में मंगलवार को प्लेसमेंट कैंप के दौरान म्यूनिसिपल सिटी सर्वे जालंधर के लिए सर्वेक्षण कार्यकारी के तौर पर 80 बेरोजगार युवाओं का चुनाव किया गया।
जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो के डिप्टी ड़ायरेकटर जसवंत राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम नगर सर्वेक्षण से संबंधित भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 117 बेरोजगार युवकों ने भाग लिया. इनमें से 80 उम्मीदवारों का मौके पर ही रोजगार के लिए चुनाव किया गया, जो इस योजना के तहत सर्वे एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करेंगे.
डिप्टी ड़ायरेकटर ने कहा कि जिले के बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने युवाओं से अधिक जानकारी के लिए 90569-20100 पर संपर्क करने को कहा ।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित