जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (वीबी) ने आज सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की बहादुरी की प्रशंसा की जिन्होंने अपनी जि़ंदगी की परवाह किये बिना सब्ज़ी मंडी पटियाला में कफ्र्यू के दौरान हिम्मत और बहादुरी से अपनी ड्यूटी निभाई।
मुख्य डायरैक्टर-कम-एडीजीपी श्री बी. के. उप्पल के नेतृत्व अधीन विजीलैंस के सभी अधिकारियों और मुलाजि़मों ने हरजीत सिंह के नाम की नेमपलेट लगा कर एकजुटता जताई।
इस सम्बन्धित जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस के सभी अधिकारियों और मुलाजि़मों ने सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की बेमिसाल बहादुरी की प्रशंसा की है। उसकी बहादुरी के सम्मान के तौर पर सबने हरजीत के नाम का बैज लगा कर एकजुटता मीटिंग की और कफ्र्यू के दौरान कोरोना वायरस के खि़लाफ़ जंग में शानदार काम करने के लिए पंजाब पुलिस के इस अधिकारी की प्रशंसा की।
उन्होंने बताया कि लोगों की जान बचाने के लिए विजीलैंस के सभी अधिकारियों ने राज्य में कोरोना वायरस के साथ लड़ाई में ड्यूटियां निभा रहे समूह पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, सेहत और सफ़ाई कर्मचारियों की तनदेही से काम करने के लिए सराहना भी की।

More Stories
सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी तथा एक अन्य हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार
सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू
जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार