जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान आज एक प्राईवेट व्यक्ति जगजीत सिंह निवासी गाँव धूलका, जि़ला अमृतसर को बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से केंद्रीय सहकारी बैंक तरसिक्का में 9,75,771 रुपए का गबन करने के दोष में गिरफ़्तार किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम ने बैंक मैनेजर राकेश कुमार, केशियर राम किशोर और सचिव कुलवंत सिंह के साथ मिलीभगत करके उक्त रकम उसके अन्य बैंकों के निजी खातों में ट्रांसफर करने के उपरांत निकलवा लिए, जबकि सहकारी बैंक किसान क्रेडिट कार्ड के ऑफ- लाईन खाते से ऐसी रकम अन्य बैंकों के खातों में ट्रांसफर नहीं कर सकता।
उन्होंने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो द्वारा की गई पड़ताल के दौरान यह पाया गया कि उपरोक्त मुलजिम बैंक अधिकारियों ने दोषी जगजीत सिंह के साथ मिलीभगत करके 51,94,900 रुपए गहिरी मंडी, अमृतसर जिले के अन्य बैंकों में ट्रांसफर किए थे।
इस मामले में सात मुलजिम पहले ही गिरफ़्तार किए जा चुके हैं, जिन्होंने उपरोक्त बैंक में 24 करोड़ रुपए की ऐसी धोखाधड़ी की है। इस सम्बन्धी आइपीसी की धारा 420, 409, 419, 465, 467, 468, 471, 477-ए, 120-बी, आई.टी. एक्ट की धारा 43-ए, 43 (आई), 66, 66-डी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 13 के अंतर्गत पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ श्री श्री रविशंकर जी का आशीर्वाद लिया
पंजाब सरकार ने औद्योगिक केंद्रों के निकट विश्वस्तरीय परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए नेशनल टेस्ट हाउस के साथ मिलाया हाथ: अमन अरोड़ा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन; कहा, यह लीग पंजाब की क्रिकेट प्रतिभा को निखारेगी