जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंजाब राज्य वेयरहाउसिंग कोरर्पोशन भुलत्थ ज़िला कपूरथला में तैनात निरीक्षक (इंस्पेक्टर) मुनीष कुमार को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि निरीक्षक मुनीष कुमार को शिकायतकर्ता पटियाला निवासी जोहन गुप्ता की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया है।
शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि मंडी में अलाट हुए धान को उठा कर अपनी चावल मिल में मिलिंग के लिए ले जाने की ख़ातिर 35,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 30,000 रुपए में तय हुआ है।
विजीलैंस की तरफ से जांच के उपरांत उक्त निरीक्षक को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित